हल्द्वानी: युवाओं से संवाद करने पहुंचे कर्नल कोठियाल, कहा-आप नहीं तोड़ेगी लोगों का विश्वास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी की ओर से उत्तराखंड में सीएम के चेहरा बनाए गए कर्नल अजय कोठियाल रविवार को नैनीताल रोड स्थित एक निजी बैंक्वट हॉल में पत्रकारों से बात करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राज्य नव निर्माण को लेकर पूरा विजन रखती है। कहा कि जिस राज्य को बनाने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी की ओर से उत्तराखंड में सीएम के चेहरा बनाए गए कर्नल अजय कोठियाल रविवार को नैनीताल रोड स्थित एक निजी बैंक्वट हॉल में पत्रकारों से बात करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राज्य नव निर्माण को लेकर पूरा विजन रखती है। कहा कि जिस राज्य को बनाने के लिए उत्तराखंड राज्य के लोगों ने संघर्ष किया था उन्हीं के सपनों का राज्य आम आदमी पार्टी बनाएगी।

फ्री बिजली दिए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हम इसके लिए हर विषय पर नजर रख रहे हैं। पार्टी जो कहती है, वह करती है। कहा कि केवल बिजली ही नहीं उत्तराखंड के लोगों के सम्मान का भी पार्टी पूरा ख्याल रखेगी। मीडिया से रूबरू होने के दौरान उन्होंने कहा कि फ्री बिजली देने के लिए पार्टी अभी से पूरी रणनीति बनाने में जुट गई है। इसके अलावा रोजगार, पलायन, स्वास्थ्य, खेल और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अन्य पार्टियों की तरह राजनीति नहीं करना चाहती, पहले एक मुद्दे पर सफल होना है, उसके बाद एक-एक कर अन्य मुद्दों पर कार्य किया जाएगा। ये नहीं कि आज इस मुद्दे की बात कह कर उसे बीच में छोड़ अगले दिन दूसरे मुद्दे पर घोषणा कर दी। पार्टी लोगों का विश्ववास नहीं टूटने देगी।

प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की जनता की उम्मीद है। इससे पहले कर्नल कोठियाल ने युवाओं से जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान युवाओं से भी बात की।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका