लालकुआं: इलाके की बिजली गुल, कांग्रेसियों का पारा हाई
लालकुआं, अमृत विचार। क्षेत्र में हो रही अघोषित विद्युत कटौती से आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विद्युत उप केंद्र में प्रदर्शन के बाद उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। रविवार की दोपहर भारी संख्या में एकत्रित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कई दिनों से क्षेत्र में घंटों हो रही अघोषित विद्युत कटौती से त्रस्त होकर विद्युत विभाग के …
लालकुआं, अमृत विचार। क्षेत्र में हो रही अघोषित विद्युत कटौती से आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विद्युत उप केंद्र में प्रदर्शन के बाद उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। रविवार की दोपहर भारी संख्या में एकत्रित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कई दिनों से क्षेत्र में घंटों हो रही अघोषित विद्युत कटौती से त्रस्त होकर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
कांग्रेसियों का कहना था कि भीषण गर्मी के दौरान रोजाना घंटों विद्युत आपूर्ति भंग होने से क्षेत्रवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अघोषित विद्युत कटौती अगर विभाग द्वारा पुनः की गई तो कांग्रेसी आंदोलन शुरू कर देंगे। प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी हरेंद्र बोरा, राजेंद्र सिंह खनवाल, रमेश जोशी, गिरधर बम, महिला नेत्री बीना जोशी, संध्या डालाकोटी, मीना रावत, नाज खान, सरदार गुरदीप सिंह, रामबाबू मिश्रा, रविशंकर तिवारी, कमल दानू, मोहन कुड़ाई, भगवान धामी, सूरज राय और किरन डालाकोटी आदि थे।
