बदायूं: गाय को बचाने के प्रयास में पलटा टेंपो, युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। थाना सहसवान क्षेत्र में गाय को बचाने के चक्कर में टेंपो पलट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रो कर बुरा हाल रहा। क्षेत्र के गांव नवाबगंज बेला निवासी पन्नालाल (45) …

बदायूं, अमृत विचार। थाना सहसवान क्षेत्र में गाय को बचाने के चक्कर में टेंपो पलट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रो कर बुरा हाल रहा।

क्षेत्र के गांव नवाबगंज बेला निवासी पन्नालाल (45) पुत्र बाबूराम अपनी पत्नी कैलाशो को दवा दिलाने के लिए सहसवान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए थे। दवा दिलाने के बाद टेंपो से वापस अपने घर जा रहे थे। तभी मुजरिया-मट़ुकली मार्ग के बीच एक गाय अचानक सड़क पर आ गई। जिसे बचाने की कोशिश में टेंपो अनियंत्रित हो गया और पलट गया।

गमगीन परिजन

इससे पन्नालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां रात लगभग साढ़े 12 बजे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

संबंधित समाचार