बरेली: ट्रेडिंग एप से पैसा कमाने का दिया लालच, ठगे ढाई लाख, रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार। लॉकडाउन में घर बैठे ट्रेडिंग एप के माध्यम से पैसा कमाने का लालच देकर ठग ने युवक से ढाई लाख की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस पंचम होटल के पास रहने वाले अंकित अग्रवाल ने बताया …
बरेली, अमृत विचार। लॉकडाउन में घर बैठे ट्रेडिंग एप के माध्यम से पैसा कमाने का लालच देकर ठग ने युवक से ढाई लाख की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस पंचम होटल के पास रहने वाले अंकित अग्रवाल ने बताया कि लॉकडाउन मैं उनकी कमाई बिल्कुल बंद हो गई थी। इससे वो परेशान चल रहे थे। इसी बीच आदित्य ठाकुर नाम के व्यक्ति का फोन उनके पास आया । उसने ट्रेडिंग एप के माध्यम से उन्हें पैसा कमाने के लिए बताया।
उसकी बात में आकर अंकित ने आदित्य ठाकुर को कुछ पैसा लगाने के लिए दे दिया। जिसके अगले दिन आदित्य ने बताया कि उन्हें 4500 का फायदा हुआ है । इससे अंकित अग्रवाल को उस पर भरोसा हो गया और उन्होंने तीन बार में ढाई लाख रुपए की रकम उसे भेज दी।
जिसके बाद आदित्य ने बताया कि व्यापार में काफी नुकसान हुआ है उनका सारा पैसा डूब गया है सिर्फ 5000 ही बचे हैं । पीड़ित ने जब डिटेल मांगी तो आरोपी ने अपना फोन बंद कर लिया। अंकित अग्रवाल की शिकायत पर एसएसपी ने कोतवाली में आदित्य ठाकुर के खिलाफ आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
