नैनीताल जिले में आज से भारी बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज से 28 जुलाई तक राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बारिश का चेतावनी दी है। इसमें खासकर नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी व देहरादून में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट के तहत लोगों को भारी बारिश से सावधान व नदियों किनारे …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज से 28 जुलाई तक राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बारिश का चेतावनी दी है। इसमें खासकर नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी व देहरादून में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट के तहत लोगों को भारी बारिश से सावधान व नदियों किनारे रह रहे लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।
जिले में रविवार को मौसम शुष्क बना रहा। मैदानी इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। पर्वतीय इलाकों में सुबह से कोहरा व हल्के बादल छाए रहे।
वहीं देर शाम को कुमाऊं के कुछ हिस्सों में हल्की बौछारें हुई। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि आज से 28 जुलाई तक जिले में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 28, नैनीताल का अधिकतम 24 व न्यूनतम 14 डिग्री दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम 16 डिग्री रिकार्ड किया गया।
