भोलेनाथ के श्रावणमास की शुरुआत, इन राशि वालों पर रहेगी विशेष कृपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पवन सिंह कुंवर, हल्द्वानी। भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों से बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं. कहा जाता है कि इस ही कारण शिव शंकर को भोलेनाथ कहा जाता है. आज यानी 25 जुलाई से सावन के पावन मास जिसे श्रावणमास भी कहा जाता है, उसकी शुरुआत हो गई है। सावन का ये पावन महीना भगवान …

पवन सिंह कुंवर, हल्द्वानी। भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों से बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं. कहा जाता है कि इस ही कारण शिव शंकर को भोलेनाथ कहा जाता है. आज यानी 25 जुलाई से सावन के पावन मास जिसे श्रावणमास भी कहा जाता है, उसकी शुरुआत हो गई है।

सावन का ये पावन महीना भगवान शंकर को समर्पित होता है. इस माह में भगवान शंकर की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है. हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल 25 जुलाई से 22 अगस्त तक सावन का महीना रहेगा।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुछ राशि वालों से भगवान शंकर बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं. इन राशि वालों पर भोलेनाथ विशेष रूप से मेहरबान रहते हैं।

मेष राशि के जातकों पर भगवान शंकर मेहरबान रहते हैं. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार मेष राशि के लोगों को शिव की अराधना करनी चाहिए.मेष राशि के जातकों को नियमित शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए. शिवलिंग पर जल अर्पित करने से शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।


मकर राशि के जातक ऊॅं नम: शिवाय का जप करें, भगवान शंकर की कृपा से मकर राशि वालों को हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है।

कुंभ राशि के जातकों को शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए.क्षमता के अनुसार दान भी करना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है।

संबंधित समाचार