यूपी: राकेश टिकैत ने केंद्र का पर वार, योगी सरकार को दी ये बड़ी चेतावनी
लखनऊ। केंद्र द्वारा लाए तीन नए कृषि के विरोध में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जारी आंदोलन के बीच आज सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। राकेश ने टिकैत ने …
लखनऊ। केंद्र द्वारा लाए तीन नए कृषि के विरोध में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जारी आंदोलन के बीच आज सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। राकेश ने टिकैत ने आज एक बार फिर अपनी पुरानी मांग को दोहराते हुए कहा कि जब तक नए कृषि कानून वापस नहीं हो जाते हैं तबतक आंदोलन जारी रहेगा।
राकेश टिकैत ने योगी सरकार को दी चेतावनी
किसान नेता राकेश टिकैट ने लखनऊ में प्रेसवर्ता के दौरान योगी सरकार को चेतवनी देते हुए कहा कि सही से काम करे, नहीं तो लखनऊ को भी दिल्ली बना दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर लखनऊ को घेरने की रणनीति तैयार की जा रही है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि यूपी आंदोलनों का प्रदेश रहा है। किसानों का बड़े स्तर पर नुकसान हो रहा है। बीते चार साल में गन्ने का मूल्य एक रुपया भी नहीं बढ़ा है। पूरे देश मे सबसे अधिक महंगी बिजली यूपी में मिल रही है।
उन्होंने कहा कि गुजरात की तर्ज पर उत्तर प्रदेश पुलिस स्टेट बन रहा है। टिकैत नेता ने कहा कि आठ माह के संघर्ष के बाद अब किसान यूपी, उत्तराखंड, पंजाब समेत पूरे देश में जाएंगे। पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में बड़ी पंचायत कर आंदोलन की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि कैमरा, कलम और किसान पर लगे प्रतिबंध हटाने होंगे। हम नेता मुक्ति आंदोलन भी चलाएंगे।
