देहरादून: दीपक रावत ने संभाला उत्तराखंड विद्युत पारेषण निगम के निदेशक का पदभार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड शासन ने सोमवार को बड़े पैमाने पर अफसरों के तबादले किए हैं। देर रात जारी सूची के मुताबिक 24 वरिष्ठ आईएएस इधर से उधर किए गए हैं। इनमें से कुछ से उनका वर्तमान महकमा छीनकर नए विभाग का प्रभार दिया गया है। कुंभ मेलाधिकारी के तौर पर तैनात चर्चित अफसर दीपक …

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड शासन ने सोमवार को बड़े पैमाने पर अफसरों के तबादले किए हैं। देर रात जारी सूची के मुताबिक 24 वरिष्ठ आईएएस इधर से उधर किए गए हैं। इनमें से कुछ से उनका वर्तमान महकमा छीनकर नए विभाग का प्रभार दिया गया है। कुंभ मेलाधिकारी के तौर पर तैनात चर्चित अफसर दीपक रावत को निदेशक बनाया गया है।

हरिद्वार में कुंभ मेलाधिकारी रहे IAS दीपक रावत ने एक हफ्ते बाद ऊर्जा निगम और उत्तराखंड विद्युत पारेषण निगम (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला लिया है। आपको बता दें कि पहले ये चर्चाएं चल रही थी कि उनकी तैनाती बदली जा सकती है।

दरअसल, सरकार ने बीते दिनों बड़ी संख्या में शासन स्तर पर आला अधिकारियों के दायित्व में फेरबदल किया था। इस कड़ी में ऊर्जा विभाग में दायित्व बदले गए। सचिव राधिका झा से ऊर्जा विभाग का दायित्व हटाकर सचिव सौजन्या को सौंपा जा चुका है। राधिका झा के अवकाश में होने की वजह से सौजन्या ऊर्जा विभाग का एकतरफा दायित्व ले चुकी हैं। इस फेरबदल में आइएएस दीपक रावत को ऊर्जा के दोनों निगमों का प्रबंध निदेशक बनाया गया था।

हरिद्वार में कुंभ मेलाधिकारी के पद पर तैनात दीपक रावत इस पदभार को ग्रहण करने के पक्ष में नजर नहीं आ रहे थे। इस संबंध में उनकी ऊर्जा मंत्री डा हरक सिंह रावत से भी चर्चा हो चुकी थी। चर्चाएं थी कि ऊर्जा मंत्री डा रावत विभाग में हुए उक्त फेरबदल से खुश नहीं थे।

वहीं, जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव के स्थान पर आर राजेश कुमार को राजधानी देहरादून का डीएम बनाया गया है। जिन अफसरों के नाम तबादला सूची में हैं उनमें बृजेश कुमार संत, भूपाल सिंह मनराल, विजय कुमार यादव, डॉ. नीरज कुमार, दीपक रावत, दीपेंद्र कुमार चौधरी, रणवीर सिंह चौहान, डॉ. आर राजेश कुमार, हरिश्चंद्र सेमवाल, विनोद सुमन, डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक रुहेला, मनीषा पवार, आनंद वर्द्धन, आर मीनाक्षी सुंदरम, नितेश झा, राधिका झा, सचिन कुर्वे, सौजन्या, डॉ, रंजीत कुमार, एसए मुरुगन शामिल हैं।

संबंधित समाचार