हल्द्वानी: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जिले में कल भारी बारिश की संभावना
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, नैनीताल, टिहरी व पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी है। इसके तहत लोगों को …
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, नैनीताल, टिहरी व पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी है। इसके तहत लोगों को भारी बारिश से सावधान रहने की चेतावनी दी है।
जिले के पहाड़ी इलाकों सुबह से हल्की बारिश जारी है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश ने हल्की ठंड बढ़ा दी है। मैदानी इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे, इससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 27 डिग्री और नैनीताल का अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 16 डिग्री रिकार्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 16 डिग्री रिकार्ड किया गया।
जिले के पहाड़ी इलाकों में 31 जुलाई तक भारी बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल जिले में 31 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि जिले के पर्वतीय इलाकों में मध्य से भारी होने की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। जिले में 31 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है।
