नैनीताल में नहीं बिछेगी अंडरग्राउंड गैस पाइप लाइन, सुरक्षा के मानकों में खरा नही उतर पाया नैनीताल
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल में अंडरग्राउंड गैस पाइप लाइन का सपना देख रहे हजारों लोगों को बड़ा झटका लगा है। नैनीताल की भौगोलिक स्थितियों को देखकर हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड (एचपीसीएल) ने नैनीताल में गैस पाइप लाइन बिछाने के सर्वे को बंद कर दिया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि …
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल में अंडरग्राउंड गैस पाइप लाइन का सपना देख रहे हजारों लोगों को बड़ा झटका लगा है। नैनीताल की भौगोलिक स्थितियों को देखकर हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड (एचपीसीएल) ने नैनीताल में गैस पाइप लाइन बिछाने के सर्वे को बंद कर दिया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि नैनीताल में गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए एचपीसीएल ने कई बार सर्वे किया।
इसमें एचपीसीएल को गैस प्लांट स्थापित करने के लिए उपयुक्त भूमि नहीं मिल पाई, जिस कारण एचपीसीएल ने भूमिगत पाइप लाइन बिछाने के काम को बंद कर दिया है।
उन्होंने बताया कि जिस जगह पर एचपीसीएल गैस प्लांट स्थापित करने के लिए भूमि चयन की गई थी अब उस स्थान पर पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। हालांकि एचपीसीएल ने भविष्य में शहर से बाहर गैस प्लांट स्थापित करने और शहर में पाइप लाइन बिछाने के कार्य को शुरू करने का आश्वासन दिया है।
