अल्मोड़ा: जागेश्वर और कटारमल में होगा लाइट शो, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से मांगी एनओसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम और सूर्य मंदिर कटारमल में शीघ्र ही सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। इसमें सबसे पहले इन दोनों मंदिरों में साउंड, लाइट शो और लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से एनओसी मांगी गई है। एनओसी मिलते ही यहां यह कार्य शुरू करा लिया …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम और सूर्य मंदिर कटारमल में शीघ्र ही सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। इसमें सबसे पहले इन दोनों मंदिरों में साउंड, लाइट शो और लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से एनओसी मांगी गई है। एनओसी मिलते ही यहां यह कार्य शुरू करा लिया जाएगा।

जागेश्वर और कटारमल मंदिर में कराए जाने वाले कार्यों के संबंध में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने यह बात कही। बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इस कार्य में होने वाले खर्च का आगणन तैयार कर उसे पर्यटन विभाग के सचिव कार्यालय को भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि इन कार्यों के होने के बाद यहां पर्यटकों के सुविधा के लिए अन्य कार्य भी कराए जाएंगे।

डीएम ने कहा कि इन मंदिरों में पर्यटकों की आवाजाही को बढ़ाया जा सके। इसका पूरा पूरा ख्याल रखा जा रहा है। बैठक के दौरान उन्होंने एएसआई के अधिकारियों से अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की और शीघ्र एनओसी प्रदान करने की अपेक्षा भी की। बैठक में एसडीएम मोनिका, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी चंद्र सिंह चौहान, पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, आपदा अधिकारी राकेश जोशी, मुक्ति दत्ता आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार