अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री से मिला एसएसबी स्वयंसेवकों को शिष्टमंडल
अल्मोड़ा, अमृत विचार। अपनी विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसबी स्वयंसेवकों का एक शिष्टमंडल बीते दिनों देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रहमानंद डालाकोटी व जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ने बताया कि शिष्टमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से समय समय पर राज्य सरकारों द्वारा लिए गए निर्णयों …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। अपनी विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसबी स्वयंसेवकों का एक शिष्टमंडल बीते दिनों देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला।
संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रहमानंद डालाकोटी व जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ने बताया कि शिष्टमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से समय समय पर राज्य सरकारों द्वारा लिए गए निर्णयों पर कार्रवाई किए जाने, राज्य आंदोलनकारियों को दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिए जाने, राज्य आंदोलनकारियों को पंद्रह हजार रुपये पेंशन दिए जाने, मानकों में संशोधन कर चिन्हीकरण किए जाने, इंटर कालेज नगरखान के भवन का निर्माण और बमनस्वाल इंटर कालेज का नाम नीम करौली महाराज के नाम पर रखे जाने की मांग की है। जिस पर उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
