हल्द्वानी: छेड़छाड़ के विरोध पर महिला पर जानलेवा हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुखानी के घूनी नंबर दो में एक युवक ने महिला से छेड़छाड़ की। विरोध पर महिला पर हमला कर मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग निकला। पड़ोसियों ने महिला को अस्पताल भर्ती कराया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घूनी नंबर दो …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुखानी के घूनी नंबर दो में एक युवक ने महिला से छेड़छाड़ की। विरोध पर महिला पर हमला कर मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग निकला। पड़ोसियों ने महिला को अस्पताल भर्ती कराया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

घूनी नंबर दो में 22 जुलाई की सुबह महिला अपने मकान का निर्माण कार्य देखने गई थी। आरोप है कि इस दौरान पड़ोसी राजेंद्र प्रसाद भट्ट ने गलत नीयत से महिला से अभद्रता शुरू कर दी। विरोध पर उसने महिला पर हमला कर दिया और अधमरा कर भाग निकला। पड़ोसियों ने महिला को एक निजी अस्पताल भर्ती कराया।

इलाज के बाद पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की। पीड़िता का कहना है कि वह सास और बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। ससुर का बरेली में कैंसर का इलाज चल रहा है। पति तीमारदारी में बाहर रहते हैं। उसे आरोपी से जानमाल का खतरा है। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार