हल्द्वानी: मानसून की बारिश से पूरा जिला हुआ तरबदर
हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम विभाग का अनुमान सही साबित हुआ और बुधवार को नैनीताल जिले में जमकर बारिश हुई। दोपहर होते तक बारिश का दौर रूक गया। हालांकि बारिश से किसानों को भी काफी राहत मिली है। हल्द्वानी में बुधवार की सुबह करीब नौ बजे के बाद बारिश का दौर शुरू हुआ। पहले तो बारिश …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम विभाग का अनुमान सही साबित हुआ और बुधवार को नैनीताल जिले में जमकर बारिश हुई। दोपहर होते तक बारिश का दौर रूक गया। हालांकि बारिश से किसानों को भी काफी राहत मिली है।
हल्द्वानी में बुधवार की सुबह करीब नौ बजे के बाद बारिश का दौर शुरू हुआ। पहले तो बारिश हल्की हुई बाद में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक लगातार बारिश होती रही। दोपहर बाद बारिश रूक गई। शाम के समय हल्की धूप भी निकली। बारिश की वजह से जगह जगह जलभराव भी हो गया।
कालाढूंगी रोड पर राहगीरों का चलना भी मुश्किल हो गया। इधर बारिश से किसानों को काफी राहत मिली है। धान की फसल को बारिश की जरूरत है। खासतौर से असिंचित क्षेत्रों में बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। इधर मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रहेगी और पहाड़ों में यात्रा करने वाले यात्री सतर्क रहें। इधर बारिश के बाद गौला नदी में1227 क्यूसेक, कोसी में 2154 क्यूसेक और नंधौर में 842 क्यूसेक का जलस्तर है। सरकारी आंकाड़ों के अनुसार जिले में पेयजल आपूर्ति सामान्य है।
कहां हुई कितनी बारिश
नैनीताल (स्नोव्यू)- 7.6 मिमी
हल्द्वानी (काठगोदाम)-2.0 मिमी
कौश्याकुटौली-9.0 मिमी
धारी-20.0 मिमी
बेतालघाट-4.2 मिमी
रामनगर-1.0 मिमी
मुक्तेश्वर-14.2 मिमी
जिले में दो सड़कें बंद
हल्द्वानी। बारिश के चलते जिले में दो सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। भवाली नैनीताल-टांकी पंगूट और क्ववारब-मौना लटवाल मार्ग पर भूस्खलन होने की वजह से सड़कें बंद हो गई हैं। यहां जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है।
