हल्द्वानी: ऑटो मोबाइल कर्मी ने कार बुकिंग के नाम पर की धोखाधड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ऑटो मोबाइल कर्मी ने कार बुकिंग के नाम पर कंपनी और कस्टमर को हजारों रुपए का चूना लगा दिया। कंपनी के प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंपनी प्रबंधक दामोदर कुमार का आरोप है कि कर्मचारी सूरज बिष्ट ने अभिषेक …

हल्द्वानी, अमृत विचार। ऑटो मोबाइल कर्मी ने कार बुकिंग के नाम पर कंपनी और कस्टमर को हजारों रुपए का चूना लगा दिया। कंपनी के प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कंपनी प्रबंधक दामोदर कुमार का आरोप है कि कर्मचारी सूरज बिष्ट ने अभिषेक चौधरी नाम के कस्टमर से कार बुकिंग का सौदा किया और बतौर बुकिंग हजारों रुपए ले लिए। इसके बाद कर्मचारी ने कस्टमर से और 38 हजार रुपए की रकम अपने बैंक खाते में जमा करा ली।

कर्मचारी ने न तो कंपनी में कार बुकिंग की रकम जमा करवाई और न ही कस्टमर को धनराशि लौटाई। प्रबंधक ने कर्मचारी पर कंपनी के दस्तावेजों का धोखाधड़ी में इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया।

संबंधित समाचार