टनकपुर: रोजगार परक कार्यक्रमों में स्वयं सहायता समूहों को मिलेगी प्राथमिकता
टनकपुर, अमृत विचार। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने बेरोजगारी उन्मूलन पर विशेष जोर देते हुए संबंधित विभागों को विशेष दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यक्रम रोजगार परक होने चाहिए, जिसमें महिला स्वयं सहायता समूहों की प्राथमिकता भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। बुधवार को चम्पावत जिला सभागार में आतमा योजना, आईएमए विलेज, …
टनकपुर, अमृत विचार। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने बेरोजगारी उन्मूलन पर विशेष जोर देते हुए संबंधित विभागों को विशेष दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यक्रम रोजगार परक होने चाहिए, जिसमें महिला स्वयं सहायता समूहों की प्राथमिकता भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
बुधवार को चम्पावत जिला सभागार में आतमा योजना, आईएमए विलेज, एफपीओ एवं सांसद आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा बैठक के दौरान सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत ने कही। बैठक मे पहुंचे कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों द्वारा जिले में कृषि एवं बागवानी तथा उद्यान विभाग में चल रहे रोजगारपरक कार्यक्रमों एवं उनकी प्रगति के बारे में जानकारी पेश की गई।वही मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों को आवंटित की गई धनराशि एवं उनके व्यय किए जाने के बाबत जानकारी ली।
कृषि विज्ञान केन्द्र प्रतिनिधि द्वारा 2020-21 तथा 2021-22 के आवंटन एवं व्यय धनराशि की जानकारी देते हुए कहा कि 2020-21 मे 69•4 के सापेक्ष 65 लाख रुपये मार्च 2021 तक खर्च कर लिए गए हैं। यह धनराशि विभिन्न विभागों जैसे पशुपालन, उद्यान विभाग, मत्स्य आदि विभागों को आवंटित की गई है, जिनके माध्यम से विभिन्न रोजगारपरक कार्यक्रम चलाए गए हैं। ब्लॉक स्तर पर बीटीटी के तहत लगभग 6 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। कृषि अधिकारियों द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि वर्ष 2021-22 के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना के लिए लगभग 52 लाख रुपये खर्च करने की योजना है। जिसके तहत कृषक प्रशिक्षण, कृषक भ्रमण, कृषक पुरस्कार, किसान मेलों आदि कार्यक्रमों की योजना है।
सीडीओ रावत ने कहा कि जिले में गैर मौसम की सब्जियों तथा फलों को उगाने की अपार संभावनाएं हैं, इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सेब, अखरोट, कीवी, तेजपात आदि को विशेष प्रोत्साहन देने के भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती, एपीडी विमि जोशी, प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ एम वी सिंह, डीएचओ सतीश कुमार शर्मा, जिला समन्वयक कमलेंद्र यादव के अलावा कृषि एवं उद्यान अधिकारी मौजूद रहे।
