कानपुर: बारिश से गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर युवक की मौत
कानपुर। शहर में मंगलवार देर रात से लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत का सबब बन गई। बारिश की वजह से कच्चे मकान की छत गिर गई। इसमें दो युवक दब गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर एक की मौत हो गई। कल्याणपुर में मंगलवार देर रात हुई तेज …
कानपुर। शहर में मंगलवार देर रात से लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत का सबब बन गई। बारिश की वजह से कच्चे मकान की छत गिर गई। इसमें दो युवक दब गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर एक की मौत हो गई। कल्याणपुर में मंगलवार देर रात हुई तेज बारिश के चलते कच्चे मकान की छत गिर गई, जिसके नीचे सो रहा शटरिंग कारीगर मलबे के अंदर दब गया। शोर सुनकर कमरे में पहुंचे स्वजन ने आनन फानन मलबा हटाकर युवक को बाहर निकाल हैलट हॉस्पिटल लेकर गए,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जिसके बाद स्वजन घटना की जानकारी पुलिस को दिए बिना ही शव को घर वापस लेकर आ गए। रावतपुर गांव निवासी दिवंगत संत बहादुर सिंह का इकलौता बेटा अमन (26) शटरिंग का काम करता था। मंगलवार रात अमन कमरे में सो रहा था। तभी देर रात हुई तेज बारिश के चलते कमरे की कच्ची छत अमन के ऊपर गिर गई, जिससे अमन मलबे के नीचे दब गया। शोर सुनकर बरामदे में सो रहे स्वजन जब कमरे में पहुंचे तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए।
रोते बिलखते स्वजनों ने मलवा हटाना शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद स्वजनों ने मलबे के नीचे दबे अमन को बाहर निकाला। जिसके बाद आनन फानन स्वजन उसे हैलट लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद स्वजन घटना की जानकारी पुलिस को दिए बिना ही शव को लेकर घर पहुंच गए। कल्याणपुर इंस्पेक्टर के मुताबिक स्वजनों के द्वारा घटना की जानकारी नहीं दी गई है। मामले की जानकारी कर कानूनी प्रक्रिया की जाएगी।
