बागेश्वर: पहाड़ में हो रही मादक पदार्थों की तस्करी, स्मैक के साथ नशे का कारोबारी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। एसएसपी अमित श्रीवास्तव के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक नशे के सौदागर को 5.18 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया …

बागेश्वर, अमृत विचार। एसएसपी अमित श्रीवास्तव के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक नशे के सौदागर को 5.18 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार की शाम कोतवाल डीआर वर्मा के नेतृत्व में पुलिस की टीम चेकिंग अभियान पर थी। चेकिंग के दौरान भटोली तिराहे के पास संदेह होने पर सुरेश सिंह उर्फ सूर्या पुत्र आनंद सिंह विचासी द्वारसों हाल बनखोला की तलाशी लेने पर उसके पास से 5.18 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।

पूछताछ के दौरान उसके बताया कि वह तराई के इलाकों से स्मैक लाकर उसे छोटी छोटी पुडिय़ा बनाकर लोगों को बेचता है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया और न्यायालय में पेश किया। जिसके बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है। एसएसपी श्रीवास्तव ने कहा है कि पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों पर पैनी निगाह रखे हुए है। जो भी व्यक्ति नशे के कारोबार में लिप्त पाया जाएगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

संबंधित समाचार