हल्द्वानी: अफसरों की लापरवाही न करा दे बड़ा हादसा
हल्द्वानी, अमृत विचार। बरसात के मौसम में सरकारी लापरवाही किसी के भी जान-माल पर भारी पड़ सकती है। उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक मुख्यालय के निकट स्टेडियम के मुख्य गेट के बाहर यह नाली जाली के साथ पिछले 15 दिनों से टूटी पड़ी है, जिसकी जाली सड़क पर खड़ी अवस्था में टेढ़ी-मेढ़ी लगी हुई है, जो …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बरसात के मौसम में सरकारी लापरवाही किसी के भी जान-माल पर भारी पड़ सकती है। उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक मुख्यालय के निकट स्टेडियम के मुख्य गेट के बाहर यह नाली जाली के साथ पिछले 15 दिनों से टूटी पड़ी है, जिसकी जाली सड़क पर खड़ी अवस्था में टेढ़ी-मेढ़ी लगी हुई है, जो आने-जाने वाले दोपहिया वाहनों एवं पैदल चालकों के लिए कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। लेकिन न तो नगर निगम निगम का इस तरफ ध्यान है और न ही पीडब्ल्यूडी का। हालांकि इसे ठीक कराने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की है।
नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश जीएसटी प्रभारी डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी का कहना है कि स्टेडियम के आगे नवनिर्मित आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं उसके ठीक बगल में कुमाऊं कमिश्नर का कार्यालय एवं निवास है।
कुमाऊं कमिश्नर कार्यालय में तमाम लोगों का आना-जाना लगा रहता है, इसके बावजूद भी किसी भी सरकारी अधिकारी की निगाहें अभी तक इन जाली और नालियों की टूटी अवस्था पर नहीं पड़ी। पिछले 15 दिनों से यह नालियां और जालियां ठीक नहीं की गई है, शायद किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही प्रशासनिक अधिकारियों की आंखें खुलेंगी।
