हल्द्वानी: अफसरों के फेर बदल से लटकी जनोपयोगी योजना
हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम खराब होने से अंधेरे में डूब जाता है कालीचौड़ व दानीबंगर। पिछले 7 साल से लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे गौलापार के लोगों ने जब आवाज बुलंद की तो अधिकारियों की आंखें खुली। लेकिन विभाग ने देखी की अनदेखी कर दी। जहां एक ओर अधिकारियों ने मुख्यालय प्रस्ताव भेजा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम खराब होने से अंधेरे में डूब जाता है कालीचौड़ व दानीबंगर। पिछले 7 साल से लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे गौलापार के लोगों ने जब आवाज बुलंद की तो अधिकारियों की आंखें खुली।
लेकिन विभाग ने देखी की अनदेखी कर दी। जहां एक ओर अधिकारियों ने मुख्यालय प्रस्ताव भेजा तो वहां बैठे अफसरों ने फाइल धूल फांकने को छोड़ दी। अधिकारियों का कहना है कि ऊपरी स्तर पर अफसरों के फेरबदल से जनोपयोगी योजनाओं की फाइलें आगे नहीं बढ़ पा रही हैं।
बता दें कि गौलापार स्थित दानीबंगर व कालीचौड़ के लोग पिछले 7 साल से लो वोल्टेज की समस्या से परेशान है। इसको लेकर कई बार लोग विभाग के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। यहीं नहीं जब भी मौसम खराब होता है तो क्षेत्र में घंटों के लिए बिजली गुल हो जाती है। जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो जाती है।
अधिक्षण अभियंता तरुण कुमार ने बताया कि दोनों क्षेत्रों में 11 केवी के एक-एक फीडर है। जिससे लाइन में फॉल्ट आने पर पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है। कहा की क्षेत्र की आबादी बढ़ने से वहां लो वोल्टेज की समस्या आने लगी है। इसे देखते हुए दोनों क्षेत्रों में 11 केवी के दो फीडर लगाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। लेकिन मुख्यालय में अफसरों के फेरबदल के कारण वहां से अभी तक योजना को स्वीकृति नहीं मिल पाई है। कहा कि जैसे ही मुख्यालय से स्वीकृति मिलते ही क्षेत्र में जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा।
