सीतापुर: बेटे को आया मामूली बात पर गुस्सा, धारदार हथियार से मां पर किया हमला, मौत
सीतापुर। विक्षिप्त युवक ने अपनी मां की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। वारदात की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ताहपुर गांव निवासी राम भारत …
सीतापुर। विक्षिप्त युवक ने अपनी मां की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। वारदात की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ताहपुर गांव निवासी राम भारत मानसिक रूप से विक्षिप्त था है गुरुवार की रात किसी बात पर अचानक वह भड़क गया और धारदार हथियार से अपनी अधेड़ मां सुशीला के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सुशीला की चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तब तक सुशीला की मौत हो चुकी थी।
लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी घटना की खबर पाकर लहरपुर सीओ राजू कुमार साव, कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
