टनकपुर: मिशन 2022 के लिए अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। भाजपा धूरा अमोडी मंडल की कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं से अभी से मिशन 2022 के चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया गया। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की भी बात कही गई। सुखीढांग प्राथमिक विद्यालय परिसर में भाजपा मंडल अध्यक्ष गुमान सिंह …

टनकपुर, अमृत विचार। भाजपा धूरा अमोडी मंडल की कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं से अभी से मिशन 2022 के चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया गया। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की भी बात कही गई।

सुखीढांग प्राथमिक विद्यालय परिसर में भाजपा मंडल अध्यक्ष गुमान सिंह बोहरा की अध्यक्षता व मंडल महामंत्री केएन तिवारी के संचालन में आयोजित बैठक में संगठन कार्य समिति के मंडल प्रभारी हरीश चन्द हैसियत ने भाजपा की रीति-नीति एवं सरकार की उपलब्धियां बताई और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर में समिति गठित कर जन जन तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने को कहा।

भाजपा जिला अध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने केंद्र व राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विश्वव्यापी कोरोना महामारी पर नियंत्रण कर देशवासियों को मुफ्त में टीका लगाने का कार्य किया जा रहा है। पाठक ने कहा कि 80 करोड़ लोगों को सरकारी सस्ते गल्ले से राशन दिया जा रहा है, साथ ही गरीबों के लिए सरकार हर क्षेत्र में मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बेहतर कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने को कहा। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बच्चन सिंह अधिकारी, मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह, भाजपा अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मदन कुमार, जिला मंत्री नवीन भट्ट, जिला कार्यसमिति के सदस्य शंकर जोशी, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान, नरेंद्र जोशी, जीवन बोहरा, मोहन जोशी, प्रेम सिंह, ग्राम प्रधान बालम सिंह बोहरा, एन खर्कवाल, पवन सिंह, नंदन सिंह आदि थे।

संबंधित समाचार