रुद्रपुर: घर में पुलिस ने मारा छापा, भारी मात्रा में मिले नशीले पदार्थ
रुद्रपुर, अमृत विचार। खेड़ा कॉलोनी में एक मकान से बरामद नशीले पदार्थो के मामले में पुलिस ने मकान स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को मकान से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ प्राप्त हुए हैं। फरार मकान स्वामी की तलाश की जा रही है। बता दें कि गुरुवार देर रात को सीओ …
रुद्रपुर, अमृत विचार। खेड़ा कॉलोनी में एक मकान से बरामद नशीले पदार्थो के मामले में पुलिस ने मकान स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को मकान से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ प्राप्त हुए हैं। फरार मकान स्वामी की तलाश की जा रही है।
बता दें कि गुरुवार देर रात को सीओ सिटी अमित कुमार व एसडीएम विशाल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने एक बंद मकान में छापा मारा था। पुलिस ने मकान का ताला खुलवाकर तलाशी ली तो वहां कुछ बैग मिले थे। तलाशी में बैगों से 50 डाइजापाम, 50 ब्रोफिन के इंजेक्शन के साथ ही 50 शीशी एविल की बरामद हुई।
इसके अलावा 390 नशीली गोलियां भी मिलीं। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने मकान स्वामी किशन गंगवार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी लंबे समय से नशीले इंजेक्शन और दवाएं बेच रहा था। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक गंगवार पहले भी नशीली दवाओं की बिक्री के आरोप में जेल जा चुका है।
