फर्रुखाबाद: कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, सौतेली मां ने कहा…
फर्रुखाबाद। घर के कमरें में शुक्रवार सुबह किशोर का शव फांसी पर लटका मिला। पुलिस नें जाँच पड़ताल की। पुलिस नें जाँच के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चुन्नूपुर गढिय़ा निवासी 15 वर्षीय अजीत पुत्र हीरालाल का शव शुक्रवार सुबह घर के कमरें में छत के …
फर्रुखाबाद। घर के कमरें में शुक्रवार सुबह किशोर का शव फांसी पर लटका मिला। पुलिस नें जाँच पड़ताल की। पुलिस नें जाँच के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चुन्नूपुर गढिय़ा निवासी 15 वर्षीय अजीत पुत्र हीरालाल का शव शुक्रवार सुबह घर के कमरें में छत के कुंडे में फांसी पर झूलता मिला।
मृतक अजीत की सौतेली मां गीता नें बताया कि बीती रात सभी छत पर सो रहे थे तभी अचानक बरसात होने लगी। जिस पर सभी छत से नीचे आ गये। अजीत कमरें में सोने चला गया और हम लोग दूसरे कमरें में सोनें चले गये। सुबह जब देखा तो अजीत का शव फांसी पर झूलता मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और शव को नीचे उतार कर जाँच पड़ताल की। इसके बाद दारोगा विश्वनाथ आर्य ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
