काशीपुर: गला दबाकर की गई मोनू की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। सरवरखेड़ा निवासी युवक मोनू की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस ने अब हत्या के एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी पुलिस को परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। सरवरखेड़ा निवासी मोनू पुत्र मुनाजिर बीती 27 …

काशीपुर, अमृत विचार। सरवरखेड़ा निवासी युवक मोनू की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस ने अब हत्या के एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है।

हालांकि अभी पुलिस को परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। सरवरखेड़ा निवासी मोनू पुत्र मुनाजिर बीती 27 जुलाई को घर से काम के लिए निकला था। जिसका 28 जुलाई की देर शाम ढेला नदी के किनारे शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक मोनू घरों में पुताई का काम करता था। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई थी। लेकिन मामले में अभी तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं सौंपी है।

एसपी काशीपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि मोनू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हो गई है जिसमें उसकी गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। साथ ही उसकी गले की हड्डी भी फैक्चर है। काशीपुर पुलिस हत्या के एंगल को लेकर अब जांच कर रही है। परिजनों ने कुंडा थाना में तहरीर सौंप दी है।

संबंधित समाचार