उत्तराखंड बोर्ड में बेट‍ियों ने मारी बाजी, दसवीं में 99.09 व बारहवीं में 99.56 विद्यार्थी सफल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाइस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षाफल शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय द्वारा घोषित किया। हाई स्कूल में कुल 148347 बच्चे सम्मलित हुए जिसमे 76928 बालक एवं 71419 बालिकाओं की संख्या रही। हाइस्कूल में कुल 146386 बच्चे उत्तीर्ण हुए। बालको की संख्या में जहां 99.30 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए वहीं बालिकाओं …

रामनगर, अमृत विचार। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाइस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षाफल शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय द्वारा घोषित किया।

हाई स्कूल में कुल 148347 बच्चे सम्मलित हुए जिसमे 76928 बालक एवं 71419 बालिकाओं की संख्या रही। हाइस्कूल में कुल 146386 बच्चे उत्तीर्ण हुए। बालको की संख्या में जहां 99.30 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए वहीं बालिकाओं के उत्तीर्ण प्रतिशत 98.86 रहा। वर्ष 2020 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 71.39 था , इस वर्ष ये 99.30 रहा। सुबह 11:15 बजे रिजल्ट घोषित किया। प्रदेश में हाईस्कूल का परीक्षाफल 99.09 प्रतिशत रहा है।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री ने परिणाम घोषित करते हुए कहा कि कोरोना जैसी महामारी में बोर्ड की टीम ने बहुत मेहनत व ईमानदारी से काम किया है। बोर्ड की टीम को शुभकामना दी। बता दें कि हाईस्कूल में इस बार 148350 व इंटरमीडिएट में 122198 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित नहीं हुई थी।

रिजल्ट जारी करने के दौरान परिषद की सचिव नीता तिवारी, व माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी भी मौजूद रहीं। सभी छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा परिणाम बाद परिषद की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in और uarisult.nic.in पर छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट देख पाएंगे।

संबंधित समाचार