श्रीलंकाई ऑलराउंडर इसुरु उड़ाना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक लिया संन्यास, कहीं ये बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। श्रीलंका के गेंदबाजी ऑलराउंडर इसुरु उड़ाना ने शनिवार को तुरंत प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। इस तरह उन्होंने एक दशक से लंबे करियर का अंत किया। उडाना ने 12 साल के अपने करियर में केवल 21 वनडे और 35 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिसमें उन्होंने सिर्फ 45 विकेट हासिल किये …

कोलंबो। श्रीलंका के गेंदबाजी ऑलराउंडर इसुरु उड़ाना ने शनिवार को तुरंत प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। इस तरह उन्होंने एक दशक से लंबे करियर का अंत किया।

उडाना ने 12 साल के अपने करियर में केवल 21 वनडे और 35 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिसमें उन्होंने सिर्फ 45 विकेट हासिल किये हैं। वह गुरूवार को भारत के खिलाफ समाप्त हुई सीमित ओवर की श्रृंखला का हिस्सा थे। 33 साल का यह खिलाड़ी हालांकि घरेलू और फेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेगा।

उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में दो सत्र पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का प्रतिनिधित्व किया था। उडाना ने ट्विटर पर बयान में कहा, ”क्रिकेट हमेशा मेरा प्यार था और बना रहेगा।

मैंने हमेशा राष्ट्रीय सम्मान और खेल भावना को बरकरार रखते हुए मैदान के अंदर और बाहर अपना शत प्रतिशत दिया। ” इस तेज गेंदबाज ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह उनके संन्यास लेने का सही समय था।

संबंधित समाचार