गरमपानी: 600 करोड़ के बैराज का हाल जानने पहुंचे वैज्ञानिक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। कोसी नदी पर बहुप्रतीक्षित बढेरी बैराज से पानी की आपूर्ति को रोड मैप की कसरत तेज हो गई है। आइआइटी रुड़की के विशेषज्ञ के साथ रानीखेत व नैनीताल के अफसरों ने बैराज का निरीक्षण कर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। पेयजल आपूर्ति को रूट का सर्वे भी किया। विभागीय अधिकारियों ने दावा …

गरमपानी, अमृत विचार। कोसी नदी पर बहुप्रतीक्षित बढेरी बैराज से पानी की आपूर्ति को रोड मैप की कसरत तेज हो गई है। आइआइटी रुड़की के विशेषज्ञ के साथ रानीखेत व नैनीताल के अफसरों ने बैराज का निरीक्षण कर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। पेयजल आपूर्ति को रूट का सर्वे भी किया। विभागीय अधिकारियों ने दावा किया कि जल्द ही डेढ़ किलोमीटर दायरे में बनने वाले बैराज को मूर्त रूप दिया जाएगा।

आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर एमएल कंसल शनिवार को नैनीताल, रानीखेत के जल निगम, सिंचाई, वाहन विभाग तथा जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बढेरी बैराज निर्माण स्थल पहुंचे। उन्होंने नैनीताल जिला मुख्यालय व रानीखेत के गांवों को पानी पहुंचाने के लिए बिछाई जाने वाली लाइन के लिए सर्वे पर चर्चा की।

विभागीय अधिकारियों ने नैनीताल जाने वाली लाइन को कम से कम नेशनल हाईवे के रास्ते ले जाने की बात कही। छह सौ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बैराज स्थल का भी निरीक्षण कर फिडबैक लिया। आईटी रुड़की से पहुंचे प्रोफेसर एमएल कंसल ने विभागीय अधिकारियों को विभिन्न दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान मुख्य अभियंता जल निगम वीके पंत, अधीक्षण अभियंता गंभीर सिंह तोमर, अधिशासी अभियंता जल निगम रानीखेत आरके वर्मा, अपर सहायक अभियंता पंकज आर्या, प्रियंका कुंजवाल आदि मौजूद रहे।

छह सौ करोड़ की लागत से बनेगा बैराज

गमरपानी। बैराज निर्माण में लगने वाले 600 करोड रुपये की लागत से 20 मीटर ऊंचाई तथा डेढ़ किमी लंबे बैराज निर्माण में 200 करोड़ रुपये खर्च होगा। शेष धनराशि पानी को नैनीताल मुख्यालय व रानीखेत के गांवों तक पहुंचाने में खर्च होगी। इससे बेतालघाट तथा ताड़ीखेत ब्लॉक के तमाम गांव को रोजाना करीब 60 एमएलडी पानी की आपूर्ति हो सकेगी। बैराज बन जाने के बाद पर्यटन को भी पंख लग सकेंगे। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि बैराज के आसपास नौकायन समेत अन्य पर्यटन गतिविधि बढ़ाने संबंधी कार्य किए जाएंगे। जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा और मोटर मार्ग का एलाइनमेंट भी बदला जाएगा।

संबंधित समाचार