कालाढूंगी: विरोध में फंसा ट्रंचिंग ग्राउंड, शहर कूड़े से पटा
कालाढूंगी, अमृत विचार। शहर में ट्रंचिंग ग्राउंड की प्रस्तावित भूमि पर जनता का अड़ंगा पहले ही लग चुका है। अब नए सिरे से ट्रंचिंग ग्राउंड की जमीन तलाशना नगर पंचायत के लिए चुनौती बन गया है। ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए हुड़कियाचोड़ जंगल में ट्रंचिंग ग्राउंड की जमीन का चयन करने में नगर पंचायत के हाथ …
कालाढूंगी, अमृत विचार। शहर में ट्रंचिंग ग्राउंड की प्रस्तावित भूमि पर जनता का अड़ंगा पहले ही लग चुका है। अब नए सिरे से ट्रंचिंग ग्राउंड की जमीन तलाशना नगर पंचायत के लिए चुनौती बन गया है। ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए हुड़कियाचोड़ जंगल में ट्रंचिंग ग्राउंड की जमीन का चयन करने में नगर पंचायत के हाथ पूरी तरह खाली हैं।
कालाढूंगी नगर का कूड़ा निस्तारण नगर पंचायत के लिए सिर दर्द बना हुआ है। ट्रंचिंग ग्राउंग न होने से जंगलो में ही कूड़ा डाला जा रहा है। नगर पंचायत के ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए वर्षों से फाइल घूम रही है। नगर पंचायत को अभी इसकी रिपोर्ट भी देनी है। साथ ही नए लैंडफिल के लिए विकल्पों की भी जानकारी देनी है। ऐसे में मानकों के तहत जमीन उपलब्ध न होने से नगर पंचायत के लिए कूड़ा डिस्पोजल व नया लैंडफिल परेशानी बन गया है।
प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड की लिए जमीन को पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, पीसीबी की ओर से भी मंजूरी दी गई थी। हालांकि तलाशी गई जमीन नगर से हुड़कियाचोड़ के जंगल में ट्रंचिंग ग्राउंड बनना है, जिसकी दूरी नगर से मात्र सिर्फ 1 किमी है। इससे पूर्व वार्ड 4 में ट्रंचिंग ग्राउंग का बनने को लेकर विरोध हो चुका है। हुड़कियाचोड़ के लोग भी जंगल में कूड़ा डालने व ट्रंचिंग ग्राउंड का विरोध कर चुके हैं। नगर पंचायत ने नजदीकी आउटर एरिया में जो भी मुमकिन जगहें थी, उनका सर्वे 10 साल पहले ही किया जा चुका था। इस सर्वे में हुड़कियाचोड़ को चयन किया गया था।
