हल्द्वानी: मेडिकल के विद्यार्थियों को क्वारंटीन होने के बाद ही कक्षा में मिलेगा प्रवेश
हल्द्वानी, अमृत विचार। मेडिकल कॉलेज में कोरोना की वजह से बंद की गई कक्षाएं अब खोल दी जाएंगी। कक्षा में आने से पहले मेडिकल के विद्यार्थियों को आवश्यक तौर पर तीन तक क्ववारंटीन रहना पड़ेगा। कोरोना महामारी का असर मेडिकल की पढ़ाई भी पढ़ा था। कोरोना के चलते मेडिकल कॉलेज में कक्षाओं को बंद कर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मेडिकल कॉलेज में कोरोना की वजह से बंद की गई कक्षाएं अब खोल दी जाएंगी। कक्षा में आने से पहले मेडिकल के विद्यार्थियों को आवश्यक तौर पर तीन तक क्ववारंटीन रहना पड़ेगा।
कोरोना महामारी का असर मेडिकल की पढ़ाई भी पढ़ा था। कोरोना के चलते मेडिकल कॉलेज में कक्षाओं को बंद कर दिया गया और ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही थी। अब कोरोना के मामले काफी कम होने लगे हैं। ऐसे में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बंद पड़ी कक्षाओं को दोबारा खोलने का निर्णय लिया है। कॉलेज प्रशासन ने कक्षाओं को पांच अगस्त से संचालित करने का निर्णय लिया है। इस मामले में सेकेंड व थर्ड ईयर बैच के करीब 200 स्टूडेंट्स को सूचित कर दिया गया है।
दूसरे सत्र के विद्यार्थी दो अगस्त को कॉलेज पहुंचेंगे और तीन दिन क्वारंटाइन रहने के बाद पांच अगस्त से वह कक्षा में प्रवेश करेंगे। तीसरे सत्र के विद्यार्थी पांच अगस्त को कॉलेज पहुंचेंगे क्वारंटाइन रहने के बाद उनकी कक्षा नौ अगस्त से शुरू होगी। इधर मेडिकल कॉलेज में कक्षाओं को खोले जाने का लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि कक्षाओं के दौरान और कक्षाओं में शामिल होने से पहले कोरोना की गाइड लाइन को पूरी तरह से लागू किया जाएगा।
