हल्द्वानी: फूलचौड़ के टीकाकरण केंद्र में पांच घंटे कतार में खड़े रहे लोग
हल्द्वानी, अमृत विचार। इस समय स्वास्थ्य विभाग जिले में जहां तीव्र टीकाकरण का दावा कर रहा है वहीं दूसरी ओर टीकाकरण केंद्रों में पर्याप्त सुविधा न होने की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। फूलचौड़ के सरकारी स्कूल में बनाए गए टीकाकरण केंद्र में बिजली नहीं होने की वजह से तकनीकी काम …
हल्द्वानी, अमृत विचार। इस समय स्वास्थ्य विभाग जिले में जहां तीव्र टीकाकरण का दावा कर रहा है वहीं दूसरी ओर टीकाकरण केंद्रों में पर्याप्त सुविधा न होने की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। फूलचौड़ के सरकारी स्कूल में बनाए गए टीकाकरण केंद्र में बिजली नहीं होने की वजह से तकनीकी काम बंद रहे। जिस वजह से यहां टीका लगाने के लिए आए सैकड़ों लोगों को कई घंटों तक धूप और गर्मी में टीके के लिए इंतजार करना पड़ा।
स्थानीय निवासी प्रदीप रजवार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ टीकाकरण केंद्र में टीका लगवाने के लिए सुबह ही पहुंच गए थे। यहां आने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि बिजली नहीं होने की वजह से कम्प्यूटर बंद पड़े हैं। जिस वजह से टीका लगाने के लिए रजिस्ट्रशेन जैसी आवश्यक प्रक्रिया नहीं हो पा रही है।
एक अन्य निवासी उमेश पवार ने बताया कि बिजली की आपूर्ति सुबह दस बजे ही ठप हो गई थी और यह दोपहर बाद तीन बजे सुचारू हो पाई। इस दौरान जो भी टीकाकरण केंद्र में पहुंच रहा था वह कतार में खड़ा होकर बिजली आने का इंतजार कर रहा था। बिजली के इंतजार में लोग धूप और गर्मी की वजह से भी परेशान रहे। वहीं लोगों का कहना है कि टीकाकरण केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त सुविधा करनी चाहिए। कोविड के दौर में लोग बेवजह ही परेशान हो रहे हैं।
