टोक्यो ओलंपिक: संक्रमण से बचाव के लिये बनाये गए नियमों का उल्लंघन करना पड़ा भारी, 6 लोग बाहर
टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने कहा कि उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये बनाये गए नियमों का उल्लंघन करने वाले छह लोगों को बाहर कर दिया है जिनमें जॉर्जिया के दो रजत पदक विजेता शामिल हैं। खेलों के मुख्य कार्यकारी तोशिरो मूतो ने कहा कि जॉर्जिया के दो जूडो खिलाड़ी बाहर घूमने चले …
टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने कहा कि उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये बनाये गए नियमों का उल्लंघन करने वाले छह लोगों को बाहर कर दिया है जिनमें जॉर्जिया के दो रजत पदक विजेता शामिल हैं। खेलों के मुख्य कार्यकारी तोशिरो मूतो ने कहा कि जॉर्जिया के दो जूडो खिलाड़ी बाहर घूमने चले गए जो ओलंपिक में स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल संबंधी प्लेबुक का उल्लंघन है।
वाजा एम और लाशा एस को मंगलवार को उनकी प्रतिस्पर्धा खत्म होने के बाद टोक्यो टावर के पास देखा गया। मूतो ने कहा कि जॉर्जिया दूतावास ने इसके लिये माफी मांगी है। बाकी चार में ब्रिटेन और अमेरिका के ठेकेदार शामिल हैं जो ओलंपिक शुरू होने से पहले कथित तौर पर कोकीन के सेवन के दोषी पाये गए।
