खटीमा: कोरोना से अनाथ हुए मासूम दो बच्चों की मदद को पूर्व सैनिक आगे आए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। गौरव सेनानी कल्याण समिति के प्रतिनिधि मंडल ने ग्राम सभा सुजिया में कोरोना से अनाथ हुए दो बच्चों का हाल चाल जाना और समिति में सहायता को आगे आयी। इसके अलावा बीते दिनों मगरमच्छ के हमले में घायल सुजिया निवासी महिला का भी हालचाल जाना और वन विभाग के एसडीओ से दूरभाष …

खटीमा, अमृत विचार। गौरव सेनानी कल्याण समिति के प्रतिनिधि मंडल ने ग्राम सभा सुजिया में कोरोना से अनाथ हुए दो बच्चों का हाल चाल जाना और समिति में सहायता को आगे आयी। इसके अलावा बीते दिनों मगरमच्छ के हमले में घायल सुजिया निवासी महिला का भी हालचाल जाना और वन विभाग के एसडीओ से दूरभाष पर मुआवजे दिलाने व ईसीएचएस के कर्नल जीएस महर से भी दूरभाष पर जल्द बिलों का भुगतान करने का आग्रह किया।

रविवार को समिति के अध्यक्ष कैप्टन गंभीर सिंह धामी के नेतृत्व में शिष्ट मंडल ने सबसे पहले सुजिया गांव में कोरोना से मृत लक्ष्मण सिंह के घर पहुंचकर अनाथ 8 वर्षीय पुत्र त्रिलोक सिंह व 7 वर्षीय पुत्री खुशी रावत तथा दादी गोविंदी देवी से मुलाकात कर हालचाल जाना। समिति की ओर से सहायता दी गई। बताया कि बच्चों के पिता लक्ष्मण सिंह का 18 जनवरी को हुई थी। जबकि बच्चों की मां का 10 फरवरी 2015 को निधन हो गया था। समिति ने बच्चों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन धामी, कैप्टन लक्ष्मण सिंह चुफाल, कैप्टन नारायण सिंह, नायक भूपेंद्र सिंह खोलिया, नायक विनोद जोशी, सूबेदार धन सिंह सामंत, महेंद्र चंद, भगवान सिंह बोरा, शेर सिंह सामंत, राजेंद्र खाती आदि शामिल रहे।

इसके बाद समिति ने सुजिया गांव में सेवानिवृत्त सैनिक हयात सिंह की पत्नी जानकी देवी का हाल चाल जाना। जानकी देवी बीते दिनों मगरमच्छ के हमले में घायल हो गई थी। समिति अध्यक्ष कैप्टन धामी आदि ने मौके से ही वन विभाग के एसडीओ से मुआवजे को लेकर दूरभाष पर वार्तालाप की। साथ ही ईसीएचएस के अधिकारी कर्नल जीएस महर से भी दूरभाष पर जल्दी से जल्दी बिलों का भुगतान करने का आग्रह किया।

संबंधित समाचार