हल्द्वानी: कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 73 रुपए की बढ़ोत्तरी
हल्द्वानी, अमृत विचार। गैस सिलेंडर के दामों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी की वजह से आमजन परेशान है। वहीं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भी इजाफा जारी है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 212 दिन के भीतर 286 रुपये बढ़ चुकी है। रविवार को कीमत में 73 रुपये की बढ़ोतरी होने के बाद 19 …
हल्द्वानी, अमृत विचार। गैस सिलेंडर के दामों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी की वजह से आमजन परेशान है। वहीं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भी इजाफा जारी है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 212 दिन के भीतर 286 रुपये बढ़ चुकी है।
रविवार को कीमत में 73 रुपये की बढ़ोतरी होने के बाद 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 1677 रुपये का हो गया है। इसी बीच घरेलू सिलेंडर के दाम 855 रुपये पर ही स्थिर बने हुए हैं। होटल कारोबारियों का कहना है कि गैस सिलेंडर के बढ़ रहे दामों की वजह से उनका घाटा और बढ़ रहा है। पहले से ही कोरोना के समय में होटल कारोबारी मंदी की मार झेल रहे हैं।
