ज्योलीकोट के हिमांशु ने सीडएस परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त किया
ज्योलीकोट, अमृत विचार। सीडीएस परीक्षा में ज्योलीकोट के नाम एक उपलब्धि दर्ज हुई है। समीपवर्ती ग्राम गांजा निवासी महेंद्र सिंह कोटलिया के बेटे हिमांशु सिंह ने सीडीएस टेक्निकल मुख्य परीक्षा में देश में दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र और प्रदेश का सम्मान बढ़ाया है। वर्तमान में मेरठ में निवास कर रहे हिमांशु की शिक्षा दीक्षा …
ज्योलीकोट, अमृत विचार। सीडीएस परीक्षा में ज्योलीकोट के नाम एक उपलब्धि दर्ज हुई है। समीपवर्ती ग्राम गांजा निवासी महेंद्र सिंह कोटलिया के बेटे हिमांशु सिंह ने सीडीएस टेक्निकल मुख्य परीक्षा में देश में दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र और प्रदेश का सम्मान बढ़ाया है।
वर्तमान में मेरठ में निवास कर रहे हिमांशु की शिक्षा दीक्षा मेरठ में ही हुई है।
बीटेक करने के बाद उन्होंने सीडीएस परीक्षा की तैयारी की और देश की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपना परचम लहराते हुए मुख्य परीक्षा (टेक्नीकल) में पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। हिमांशू के पिता महेंद्र सिंह कोटलिया इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत हैं जबकि माता नीलम कोटलिया गृहणी हैं। हिमांशु अपनी सफलता का श्रेय माता पिता, शिक्षकों और परिजनों को देते हैं। उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि लक्ष्य की तैयारी करते वक्त कितनी भी मुश्किलें आएं लेकिन हमें घबराना नहीं चाहिए। उनके चयन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
