नैनीताल: चेकिंग कर रही पुलिस ने कार रोकी तो पर्यटकों ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
नैनीताल, अमृत विचार। सरोवर नगरी में रविवार को वीकेंड पर घूमने आए पर्यटकों और पुलिस के बीच गहमा गहमी हुई। इस दौरान पुलिस के साथ पर्यटकों ने अभद्रता की, जिससे पर्यटकों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दरअसल, चेकिंग अभियान में जुटी पुलिस ने हिमाचल नंबर की गाड़ी में बैठे कुछ पर्यटकों से कार …
नैनीताल, अमृत विचार। सरोवर नगरी में रविवार को वीकेंड पर घूमने आए पर्यटकों और पुलिस के बीच गहमा गहमी हुई। इस दौरान पुलिस के साथ पर्यटकों ने अभद्रता की, जिससे पर्यटकों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
दरअसल, चेकिंग अभियान में जुटी पुलिस ने हिमाचल नंबर की गाड़ी में बैठे कुछ पर्यटकों से कार पर काले शीशे होने का कारण पूछा। मौके पर जांच कर रही महिला एसआई राजकुमारीने कार को रोका तो कार में सवार एक युवक और महिला ने महिला एसआई के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। पर्यटक महिला ने अपनी महंगी कार पर हाथ रखते हए पुलिस से कहा कि यह छह करोड़ की गाड़ी है, इसे हाथ लगाने की हिम्मत कैसे हुई। वहीं, पुरुष पर्यटक ने एसआई के साथ गाली गलौच करना शुरू किया तो इस पर स्थानीय लोग और कांस्टेबल मनोज राणा वहां पहुंच गए। यह देख पर्यटकों का पारा और हाई हो गया।
उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए गाली-गलौज कर उन्हें पैसों का रौब दिखाया। साथ ही समझाने पहुंचे स्थानीय लोगों से भी अभद्रता की। पूरी घटना में आरोपी शिवम कुमार व महिला समेत अन्य पर्यटकों पर 504,506, 186 व 353 की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है, कल यानि की सोमवार को सभी को कोर्ट के समक्ष पेश जाएगा। पुलिस के अनुसार कार में तीन युवक व एक महिला सवार थी, जो दिल्ली से नैनीताल घूमने के लिए आए थे।
