पहाड़ों में संक्रमण दर हुई कम, नैनीताल और उधमसिंह नगर में भी हालात संभले
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना का संक्रमण कम हो रहा है। अप्रैल और मई माह में कहर ढहाने वाला कोरोना अब काफी कम हो गया है। तीन माह में कोरोना संक्रमण दर 97 प्रतिशत तक घट गया है। कोरोना का असर कम होने से आमजन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। अप्रैल में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना का संक्रमण कम हो रहा है। अप्रैल और मई माह में कहर ढहाने वाला कोरोना अब काफी कम हो गया है। तीन माह में कोरोना संक्रमण दर 97 प्रतिशत तक घट गया है।
कोरोना का असर कम होने से आमजन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। अप्रैल में कुमाऊं के छह जिलों में कोरोना के 21,476 मामले रहे। इसके बाद मई माह में यह मामले दोगुना से भी ज्यादा हो गए। इस माह में कुमाऊं के कोरोना के 49,129 मामले सामने आए। एक माह में ही कोरोना के मामलों में दोगुना उछाल आ गया।
हालांकि जून में कोरोना थमने लगा था और एक माह में पूरे मंडल में कोरोना के केवल 3,581 ही सामने आए हैं। अब बीती जुलाई में कोरोना से और भी राहत मिली है। अगस्त माह में 763 कोरोना के मामले मिले। तीन माह में कोरोना के मामलों में 97 प्रतिशत तक की कमी आ गई है।
कोरोना का बढ़ता प्रकोप
जिला अप्रैल में मिले मामले, मई में मिले मामले, जून में मिले मामले, जुलाई में मिले मामले
अल्मोड़ा, 1858, 5625, 848, 95
बागेश्वर, 631, 3057, 211, 30
चंपावत, 1543, 3694, 265, 57
नैनीताल, 9345, 14566, 949, 221
पिथौरागढ़, 812, 4863, 714, 127
यूएसनगर, 7287, 17324, 594, 233
योग, 21476, 49129, 3581, 763
-आंकड़े उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के अनुसार
कोरोना के मामले कम हो रहे हैं लेकिन लोगों को अभी भी कोविड नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए।
– डॉ. शैलजा भट्ट, स्वास्थ्य निदेशक, कुमाऊं निदेशक
