लखीमपुर-खीरी: पर्यावरण अध्ययन का पेपर छूटा, सैकड़ों छात्रों ने किया हंगामा
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा का समय बदल दिए जाने से नाराज बीए तृतीय वर्ष के सैकड़ों छात्रों ने रविवार को शहर के युवराज दत्त महाविद्यालय के गेट पर विद्यालय प्रशासन के मनमाने रवैये को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा को तय समय पर न …
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा का समय बदल दिए जाने से नाराज बीए तृतीय वर्ष के सैकड़ों छात्रों ने रविवार को शहर के युवराज दत्त महाविद्यालय के गेट पर विद्यालय प्रशासन के मनमाने रवैये को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा को तय समय पर न करके प्रथम पाली में ही करा दिया गई जिससे दूर दराज के छात्रों की परीक्षा छूट गई। इसके अलावा छात्रों ने डीएम आवास पर धरना प्रदर्शन करके एक ज्ञापन डीएम को सौंपा है जिसमें पुनः कराए जाने की मांग की है।
एक अगस्त को युवराज दत्त महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष का द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा थी। छात्रों का आरोप है कि महाविद्यालय प्रबंधन ने मनमानी करके द्वितीय पाली की परीक्षा प्रथम पाली में करा दी जिससे सैकड़ो छात्र परीक्षा से वंचित रह गए।
रविवार को द्वितीय पाली का पेपर प्रथम पाली में कराए जाने को लेकर आक्रोशित छात्रों ने महाविद्यालय के गेट का घेराव करके जमकर नारेबाजी की। इस दौरान महाविद्यालय में गहमा गहमी का मौल बना रहा। हंगामें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाराज छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं माने और नारेबाजी करते हुए डीएम आवास पहुंच गए।
जानकारी एबीवीपी को हुई तो छात्र एवं छात्राओं को लेकर विलोबी मैदान में पहुंच गए जहां जिला अधिकारी एवं कानपुर विश्वविद्यालय के वीसी से फोन के माध्यम से बात हुई। वीसी ने आश्वासन दिया कि किसी भी छात्र को परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा। जिला संगठन मंत्री अजय प्रताप ने कहा कि किसी विद्यार्थी की परीक्षा छूटी तो एबीवीपी वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
प्रार्चाय डीएन मालपानी ने कहा कि जिन छात्रों की पर्यावरण अध्यन की परीक्षा छूट गई है। उनके लिए कानपुर विश्व विद्यालय से बात हुई है। जल्द ही परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी। किसी भी छात्र को परीक्षा से वंचित नही रखा जाएगा।
लखीमपुर खीरी: खेत में गन्ना बांध रहे मजदूर पर बाघ ने किया हमला
