फरहान अख्तर ने ट्वीट कर की बॉक्सर सतीश कुमार की तारीफ
मुंबई। अभिनेता फरहान अख्तर ने टोक्यो ओलंपिक में मुक्केबाज सतीश कुमार के शानदार प्रदर्शन के लिए सोमवार को उनकी तारीफ की। कुमार ने माथे और ठुड्डी पर कई टांके लगने के बावजूद मौजूदा विश्व चैंपियन बखोदिर जलोलोव से मुकाबला किया। कुमार को प्री-क्वार्टर फाइनल के दौरान माथे और ठुड्डी पर दो गहरे कट लगे थे। …
मुंबई। अभिनेता फरहान अख्तर ने टोक्यो ओलंपिक में मुक्केबाज सतीश कुमार के शानदार प्रदर्शन के लिए सोमवार को उनकी तारीफ की। कुमार ने माथे और ठुड्डी पर कई टांके लगने के बावजूद मौजूदा विश्व चैंपियन बखोदिर जलोलोव से मुकाबला किया। कुमार को प्री-क्वार्टर फाइनल के दौरान माथे और ठुड्डी पर दो गहरे कट लगे थे।
उन्होंने अपना अगला मुकाबला उज्बेक सुपरस्टार जलोलोव के खिलाफ लड़ने का फैसला किया। 32 वर्षीय भारतीय मुक्केबाज चेहरे पर 13 टांके लगने के बावजूद रिंग में उतरे थे, हालांकि रविवार को ओलंपिक खेल के क्वार्टरफाइनल से वह बाहर हो गए। अख्तर ने अपनी हालिया फिल्म ‘तूफान’ में एक मुक्केबाज की भूमिका निभाई है। उन्होंने कुमार के असाधारण प्रदर्शन की ट्विटर पर सराहना की।
अख्तर ने ट्वीट किया, ”मुक्केबाज सतीश कुमार की जोर शोर से हौसला अफजाई करें, उन्होंने दुनिया को दिखाया कि सच्चे प्रतियोगी किस चीज से बनते हैं। आप पर गर्व है भाई।”
Shout out to boxer Satish Kumar who showed the world what true competitors are made of. Proud of you brother .. #Tokyo2020 #Boxing #TeamIndia
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) August 2, 2021
कुमार दो बार के एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता और कई बार के राष्ट्रीय चैंपियन रहे हैं। उन्होंने ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई कर इतिहास रच दिया। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह भारत के पहले सुपर हैवीवेट थे। फुटबॉलर से बॉक्सर बने 27 वर्षीय जलोलोव ने प्रतिस्पर्धा के अंत में प्रशंसा में सिर हिलाकर अपने प्रतिद्वंद्वी की बहादुरी को स्वीकार किया। जलोलोव ने अपने पहले ओलंपिक खेलों में पदक हासिल किया है।
इसे भी पढ़ें…
