अल्मोड़ा: समस्याओं को लेकर सीएम से मिले लोक कलाकार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। कुमाऊं लोक कलाकार महासंघ का एक शिष्टमंडल उत्तराखंड के लोक कलाकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला। कलाकारों ने मुख्यमंत्री को कोरोना के कारण उनकी सामने उपजी समस्याओं की जानकारी दी और उनके निस्तारण की मांग की। जिस पर सीएम धामी ने उन्हें सकारात्मक कार्रवाई …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। कुमाऊं लोक कलाकार महासंघ का एक शिष्टमंडल उत्तराखंड के लोक कलाकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला। कलाकारों ने मुख्यमंत्री को कोरोना के कारण उनकी सामने उपजी समस्याओं की जानकारी दी और उनके निस्तारण की मांग की। जिस पर सीएम धामी ने उन्हें सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बीते दिनों महासंघ के महासचिव गोपाल सिंह चम्याल के नेतृत्व में गढ़वाल के जौनसार और कुमाऊं के लोक कलाकारों का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिलने देहरादून पहुंचा। सीएम से मुलाकात के दौरान लोक कलाकारों ने उन्हें बताया कि कोरोना संक्रमण के फैलने के बाद से लोक कलाकारों का व्यवसाय पूरी तरह चौपट हो गया है।

आमदनी का कोई और माध्यम न होने के कारण अब कलाकारों के सामने अपने परिवार के भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। लेकिन उनकी इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकल रहा है।

कलाकारों ने मुख्यमंत्री धामी को अपनी 11 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा और उस पर कार्रवाई की मांग की। सीएम धामी ने भी कलाकारों को उनकी समस्या का सकारात्मक हल निकालने का आश्वासन लोक कलाकारों को दिया।  शिष्टमंडल में समिति के मुख्य संयोजक दयानंद कठैत, अमित गोस्वामी, बंटी राणा, अशोक खड़का, राजीव मेहता, कोमल, नंदलाल भारती, हेमंत बुटौला, सुभाष देवराड़ी समेत अनेक लोक कलाकार मौजूद रहे।

संबंधित समाचार