अल्मोड़ा: यूकेडी के नेता बोले- भू-कानून को लागू करवाकर ही लेंगे दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। भू-कानून समेत अन्य मांगों को लेकर अल्मोड़ा के गांधी पार्क में चल रहा यूकेडी के विधानसभा प्रभारी भानु जोशी व अन्य कार्यकर्ताओं का अनशन जारी है। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में भू-कानून लागू करवाकर ही पार्टी दम लेगी। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें शीघ्र पूरी न हुईं तो उग्र आंदोलन …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। भू-कानून समेत अन्य मांगों को लेकर अल्मोड़ा के गांधी पार्क में चल रहा यूकेडी के विधानसभा प्रभारी भानु जोशी व अन्य कार्यकर्ताओं का अनशन जारी है। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में भू-कानून लागू करवाकर ही पार्टी दम लेगी। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें शीघ्र पूरी न हुईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इधर यूकेडी के आंदोलन को आशा कार्यकर्ताओं और एक्स पैरामिलिट्री एसोसिएसन के अध्यक्ष मनोहर नेगी ने भी समर्थन दिया।

सोमवार को कार्यकर्ताओं के आंदोलन में यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार विकास के मुद्दे पर पूरी तरह फेल हो गई है। चुनाव को देखते हुए प्रदेश सरकार ने फिर लुभावनी घोषणाएं करना शुरू कर दिया है। लेकिन अब जनता भाजपा की चाल समझ चुकी है। ऐरी ने कहा कि एक ओर प्रदेश सरकार भू-कानून के प्रति गंभीर होने का दावा करती है।

वहीं देवभूमि में भू माफिया को सरकार द्वारा पूरी छूट और संरक्षण दिया जा रहा है। विधानसभा प्रभारी भानु जोशी ने प्रदेश में फिर से भू-कानून लागू किए जाने, मेडिकल कॉलेज को शुरू किए जाने, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क व अन्य बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग दोहराई। आंदोलन को समर्थन देने यहां पहुंचे द्वाराहाट के पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने भी सरकार को आड़े हाथों लिया और भू-कानून समेत अन्य मुद्दे उठाते हुए सरकार से उन पर कार्यवाही की मांग की।

सभा को यूकेडी कार्यकर्ता ब्रहमानंद डालाकोटी व शिवराज बनौला ने भी संबोधित किया। अनशन स्थल पर दिनेश जोशी, गिरीश गोस्वामी, प्रमोद जोशी, पंकज चन्याल, गिरीश साह, मुमताज कश्मीरी, दीवान बनौला, हरीश जोशी, प्रभाकर जोशी, कपिल, बसंत कुमार, केशव दत्त कांडपाल, गिरीश शाह, गोपाल मेहता, दुर्गा दत्त भट्ट, कृष कुमार , गजेंद्र लोहिया, आनंद गर्वित पंथ, जीवा परिहार, मुन्नी बिष्ट, मंजू जीना, ललिता देवी, पुष्पा देवी, हेमा नगरकोटी, रमा तिवारी, पवन सिंह, विक्रम सिंह, संदीप सिंह, रोहित कुमार आदि थे।

संबंधित समाचार