रामनगर: रिंगौड़ा और आमडंडा खत्ता बनेंगे कचरा मुक्त गांव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। ईको विकास समिति एवं वेस्ट वॉरियर्स संस्था द्वारा रिंगौड़ा और आमडंडा खत्ते में स्वच्छ और कचरा मुक्त गांव बनाने की पहल की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बिजरानी पर्यटन जोन के वन क्षेत्राधिकारी बिंदर पाल ने कहा कि आमडंडा खत्ता और रिंगौड़ा कॉर्बेट नेशनल पार्क से वन ग्राम है। इनके स्वच्छ …

रामनगर, अमृत विचार। ईको विकास समिति एवं वेस्ट वॉरियर्स संस्था द्वारा रिंगौड़ा और आमडंडा खत्ते में स्वच्छ और कचरा मुक्त गांव बनाने की पहल की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बिजरानी पर्यटन जोन के वन क्षेत्राधिकारी बिंदर पाल ने कहा कि आमडंडा खत्ता और रिंगौड़ा कॉर्बेट नेशनल पार्क से वन ग्राम है।

इनके स्वच्छ रहने से पर्यटकों के बीच अच्छा संदेश जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को घर-घर जाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं सूखा कचरा अलग से एकत्रित करने हेतु पुनः उपयोग बैग भी प्रदान किया गया। सभी घरों पर होने वाले सूखे कचरे जैसे प्लास्टिक, पेपर, गट्टा, कांच, धातु आदि को अब संस्था द्वारा एकत्र कर रिसाइक्लिंग हेतु आगे भेजा भी जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों को समझाया गया कि रिंगौड़ा और आमडंडा खत्ता कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी जोन में है।

इस दौरान संकल्प लिया गया कि ईको विकास समिति एवं वेस्ट वॉरियर्स संस्था मिलकर अब इन दोनों गांव को कचरा मुक्त गांव बनाएगी। एक ऐसा मॉडल तैयार करेगी जिससे क्षेत्र के सभी गांवों को इस मुहिम से जोड़कर कचरा मुक्त क्षेत्र बनाया जाएगा। इस दौरान ईको विकास समिति के अध्यक्ष चिंताराम (आमडंडा), देवेंद्र रावत (रिंगौड़ा), वेस्ट वॉरियर्स संस्था से पुष्पेंदु मंडल, रिंगौड़ा स्वयं सहायता समूह और ग्रामीण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार