जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा के चांदजी इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया …

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा के चांदजी इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बल पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सुरक्षा बल ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। आतंकवादी और उसके संगठन से जुड़ी जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है। अभियान अब भी जारी है।

इसे भी पढ़ें…

पेगासस मामला: सरकार को घरेने की रणनीति पर राहुल ने की विपक्षी नेताओं से चर्चा

संबंधित समाचार