देहरादून: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, 99.04 प्रतिशत छात्र हुए पास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत, विचार। सीबीएसई बोर्ड दसवीं की परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार दोपहर 12 बजे घोषित कर दिया गया। इस साल 99.04 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इनमें 10वीं रेगुलर के लिए 21,13,767 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इसमें से 20,97,128 छात्रों को रिजल्ट तैयार किया गया। वहीं, 16,639 छात्रों का रिजल्ट अंडर प्रोसेस है। पास …

देहरादून, अमृत, विचार। सीबीएसई बोर्ड दसवीं की परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार दोपहर 12 बजे घोषित कर दिया गया। इस साल 99.04 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।

इनमें 10वीं रेगुलर के लिए 21,13,767 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इसमें से 20,97,128 छात्रों को रिजल्ट तैयार किया गया। वहीं, 16,639 छात्रों का रिजल्ट अंडर प्रोसेस है। पास होने वाले छात्रों की संख्या 20,76,997 है। कुल 99.04 फीसदी छात्र पास हुए हैं। त्रिवेंद्रम का रिजल्ट सबसे ज्यादा 99.99 फीसदी रहा है, जबकि देहरादून रीजन का रिजल्ट 99.23 प्रतिशत रहा है।

कोरोना महामारी चलते इस साल भी दसवीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। परीक्षा रद्द होने के बाद बोर्ड ने छात्रों का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर जारी करने का निर्णय लिया था। इसमें इंटरनल असेसमेंट के लिए 20 अंक, 10 अंक पीरियॉडिक और यूनिट टेस्ट के हैं। 30 अंक अर्धवार्षिक/मिड-टर्म परीक्षा एग्जाम के लिए आवंटित किए गए हैं। शेष 40 अंक प्री-बोर्ड परीक्षा के हैं। इस साल करीब 18 लाख छात्र थे। पिछली बार रिजल्ट 91.46 प्रतिशत रहा था। पिछली बार की तरह इस बार भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है।

संबंधित समाचार