हल्द्वानी: डॉ. लीनुका को 2016 से नहीं मिला वेतन
हल्द्वानी, अमृत विचार। डॉ. आंबेडकर मिशन एंड फाउंडेशन ने अल्मोड़ा हवालबाग में तैनात संविदा डॉ. लीनुका को अगस्त 2016 से मानदेय नहीं देने का आरोप लगाते हुए निदेशक होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा को पत्र लिखा है। मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष जीआर टम्टा ने …
हल्द्वानी, अमृत विचार। डॉ. आंबेडकर मिशन एंड फाउंडेशन ने अल्मोड़ा हवालबाग में तैनात संविदा डॉ. लीनुका को अगस्त 2016 से मानदेय नहीं देने का आरोप लगाते हुए निदेशक होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा को पत्र लिखा है। मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष जीआर टम्टा ने बताया कि डॉ. लीनुका रौंकोली को अगस्त 2016 में एनएचएम संविदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवालबाग में तैनाती मिली है। मानदेय भुगतान के मामले को डॉ. लीनुका विभागीय अधिकारी से मौखिक व लिखित दोनों तरीकों से उठा चुकी हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
एडवोकेट राजेंद्र सिंह कुटियाल ने कहा कि यह मामला अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 की धाराओं का उल्लंघन है। एडवोकेट संजय बघरवाल ने कहा कि संविदा चिकित्सक डॉ. रौंकुली को जमा ब्याज व समस्त हर्जाने के भुगतान नहीं किया गया तो मामले में जल्द मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने मामले को सीएमओ अल्मोड़ा, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी अल्मोड़ा के सामने भी उठाया है।
