आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने वापसी की उड़ान में शराब पीकर बदसलूकी की, प्रतिबंध संभव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। आस्ट्रेलिया के रग्बी और फुटबॉल खिलाड़ियों ने टोक्यो से सिडनी लौटने वाली उड़ान में जमकर शराब पी और बदसलूकी भी की जिसकी देश के ओलंपिक दल प्रमुख इयान चेस्टरमैन ने जमकर निंदा की है। चेस्टरमैन ने बुधवार को बताया कि इन खिलाड़ियों ने वापसी की उड़ान में खराब बर्ताव किया और स्टाफ की बात …

टोक्यो। आस्ट्रेलिया के रग्बी और फुटबॉल खिलाड़ियों ने टोक्यो से सिडनी लौटने वाली उड़ान में जमकर शराब पी और बदसलूकी भी की जिसकी देश के ओलंपिक दल प्रमुख इयान चेस्टरमैन ने जमकर निंदा की है।

चेस्टरमैन ने बुधवार को बताया कि इन खिलाड़ियों ने वापसी की उड़ान में खराब बर्ताव किया और स्टाफ की बात नहीं मानी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने खूब शराब पी और एक ने टॉयलेट में उल्टी भी की। ये खिलाड़ी गुरुवार 29 जुलाई की शाम से ही पार्टी कर रहे थे और शुक्रवार को उन्हें सिडनी रवाना होना था।

चेस्टरमैन ने बताया कि जापान एयरलाइन की उड़ान में आस्ट्रेलिया के 49 खिलाड़ी थे। उनके पास इसका ब्यौरा नहीं है कि परेशानी किन खिलाड़ियों ने खड़ी की। उन्होंने यकीन जताया कि आस्ट्रेलियाई रग्बी और फुटबॉल महासंघ उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

संबंधित समाचार