ऊधमसिंह नगर: यहां…एक साल में खत्म हो गई एक छोटी सी लव स्टोरी, जानें क्यों…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऊधमसिंह नगर, अमृत विचार। शक्तिफार्म के बैकुंठपुर में पति-पत्नी के आत्महत्या का मामला सामने आय है। पति ने मंगलवार देर रात जहर पी लिया। जबकि पति की मौत से दुखी पत्नी ने भी अगले दिन बुधवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल, बैकुंठपुर निवासी विप्लव मंडल (25 वर्ष) पुत्र सपन मंडल और दीपा मंडल …

ऊधमसिंह नगर, अमृत विचार। शक्तिफार्म के बैकुंठपुर में पति-पत्नी के आत्महत्या का मामला सामने आय है। पति ने मंगलवार देर रात जहर पी लिया। जबकि पति की मौत से दुखी पत्नी ने भी अगले दिन बुधवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

दरअसल, बैकुंठपुर निवासी विप्लव मंडल (25 वर्ष) पुत्र सपन मंडल और दीपा मंडल (21 वर्ष ) पुत्री सुरंजन विश्वास ने करीब एक साल पहले घरवालों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। विप्लव सिडकुल में किसी फैक्ट्री में काम करता था। मंगलवार को सिडकुल से आने के बाद विप्लव शाम को पत्नी दीपा को लेकर शक्ति फार्म बाजार आया था। बताया जा रहा है कि शाम को बाजार से घर जाने के बाद विप्लव ने जहर पी लिया। वहीं अगले दिन टैगोर नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति के खाली पड़े मकान के पास आम के पेड़ पर दीपा का शव दुपट्टे से लटका हुआ मिला। पति की मौत से दुखी दीपा ने भी 24 घंटे के अंदर ही फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।

तहसीलदार खटीमा के पहुंचने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं विप्लव की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, दोनों घर से अलग सुरेंद्र नगर में एक व्यक्ति के मकान में किराए पर रहते थे। मंगलवार को सिडकुल से आने के बाद विप्लव शाम को पत्नी दीपा को लेकर शक्ति फार्म बाजार आया था। शाम को बाजार से घर जाने के बाद विप्लव ने जहर पी लिया, इसका पता चलने के बाद मकान मालिक व अन्य लोग उसे नगर के एक निजी चिकित्सालय ले गए, इसी दौरान विप्लव और दीपा के स्वजन भी चिकित्सालय पहुंच गए। जहां दोनों परिवार आरोप-प्रत्यारोप करते रहे। रात को विप्लव को सितारगंज किसी अस्पताल में ले गए। जहां देर रात विप्लव की मौत हो गई।

जिसके बाद विप्लव के परिजन शव को बैकुंठपुर ले जाकर दीपा के मायके वालों के घर के सामने छोड़ कर चले गए । सूचना पर पुलिस ने रात करीब 12:30 बजे बैकुंठपुर पहुंचकर विप्लव के शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों का कहना था कि रात को ही विप्लव की पत्नी दीपा बैकुंठपुर से चली गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव से जाने से पहले दीपा कह रही थी, अब वो जी कर क्या करेगी। इसलिए क्षुब्ध होकर उसने ऐसा कदम उठाया है।

उधर, विप्लव के आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। विप्लव ने पॉलिटेक्निक किया था, जबकि दीपा रुद्रपुर से बीसीए कर रही थी। साथ जीने मरने की कसमें के साथ शुरू हुई इस प्रेम कहानी का दोनों की मौत के साथ अंत हो गया।

संबंधित समाचार