यूपी: अखिलेश यादव के दावे पर डिप्‍टी सीएम ने कसा तंज, कहा- ये मुंगेरी लाल के…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगली साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा अभी से बढ़ने लगा है। भारतीय जनता पार्टी समेत सभी प्रमुख दल चुनाव को लेकर अपनी रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी हैं और 300 से अधिक सीटें जीत कर सरकार बनाने के दावे कर रहीं हैं। इसी कड़ी में एक …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगली साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा अभी से बढ़ने लगा है। भारतीय जनता पार्टी समेत सभी प्रमुख दल चुनाव को लेकर अपनी रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी हैं और 300 से अधिक सीटें जीत कर सरकार बनाने के दावे कर रहीं हैं।

इसी कड़ी में एक तरफ जहां बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ब्राह्मण वोट को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन आयोजित कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज गुरुवार को पूर्व समाजवादी नेता स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर साइकिल यात्रा निकाल कर चुनावी समर को और धार दे दिया।

अखिलेश यादव ने साइकिल यात्रा के दौरान दावा किया है कि उनकी पार्टी आगमी विधानसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीत कर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। साइकिल यात्रा के दौरान सपा ने नया नारा, ‘यूपी का ये जनादेश, आ रहे हैं अखिलेश’ दिया है। अखिलेश ने साइकिल यात्रा के दौरान कहा कि पहले मुझे लगता था कि समाजवादी पार्टी 350 सीटें जीतेगी, लेकिन अब ऐसा लग रहा है के इस बार जनता सपा को 400 सीटें जीतवाकर सरकार बनावाएगी।

वहीं दूसरी तरफ अखिलेश के इस दावे पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और सूबे के डीप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वो 500 सीटें भी जीत सकते हैं। जितनी है भी नहीं, ये मुंगेरी लाल के हसीन सपने हैं इससे ज्यादा कुछ नहीं। ज्ञात हो कि 2017 के चुनाव में भाजपा ने 300 प्लस सीटें जितने का दावा किया था जिस पर खरी उतरी थी। वहीं इस बार 350 का नारा दिया है।

संबंधित समाचार