कन्नौज: डिंपल यादव ने भरी हुंकार, कहा- अब सत्ता परिवर्तन का वक्त आ गया है
कन्नौज। यूपी के कन्नौज जिले में समाजवादी पार्टी की साइकिल रैली में शामिल होने पहुंची कन्नौज की पूर्व सांसद और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने सरकार पर जमकर हमला बोला। डिंपल ने पहले मंच से साइकिल रैली को झंडी दिखाई फिर सरकार पर जमकर हमला निशाना साधा। डिंपल यादव …
कन्नौज। यूपी के कन्नौज जिले में समाजवादी पार्टी की साइकिल रैली में शामिल होने पहुंची कन्नौज की पूर्व सांसद और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने सरकार पर जमकर हमला बोला। डिंपल ने पहले मंच से साइकिल रैली को झंडी दिखाई फिर सरकार पर जमकर हमला निशाना साधा। डिंपल यादव ने गंगा किनारे मिले शवों के पर बोलते हुए कहा कि सरकार अपनी नाकामी छुपाने के अलावा कुछ नहीं कर रही।
इसके साथ ही डिंपल यादव ने कहा कि कन्नौज समाजवादियों का गण है और हमेशा रहेगा। समाजवादी पार्टी को कन्नौजवासी कभी नहीं छोड़ेंगे। सरकार पर हमला बोलते हुए डिंपल यादव ने सरकार को हटाने का वक्त आ गया है। पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान डिंपल यादव ने ब्राह्मणों से जुड़े सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि ब्राह्मण हमेशा समाजवादी पार्टी के साथ रहा है ब्राह्मण समेत सभी जातियों का उत्पीड़न हो रहा है किसी को भी रोजगार नहीं मिल रहा है।
वहीं कहीं ना कहीं देखा जाए तो डिंपल यादव आज जनेश्वर मिश्रा की जयंती के अवसर पर ब्राह्मणों को समाजवादी पार्टी के साथ लाने और लुभाने का कार्य करती नजर आई। अगर देखा जाएं तो आने वाले चुनाव में अब ब्राह्मण सभी पार्टियों के लिए जरूरत बन रहे है फिर चाहे वह बसपा हो या सपा।
इसे मौके पर डिंपल यादव के साथ उनकी बेटी टीना बेटे अर्जुन भी समाजवादी रथ यात्रा पर मौजूद रहे। इसके अलावा गजेंद्र सिंह, सदर विधायक अनिल दोहरे, नवाब सिंह यादव, भोले कुरैशी, संजू कटियार, नेम सिंह यादव, विजय द्विवेदी, रजनीकांत यादव, डीएम यादव, कलीम खान, नीलू यादव, अमित मिश्रा, सतेंद्र यादव, रिशु, दीपक, हसीब हसन, पवन श्रीवास्तव, अनुज यादव, जय कुमार तिवारी, समेत अन्य लोगों मौजूद है।
