अल्मोड़ा: लगातार बारिश से गेवाड़ घाटी जलमग्न
अल्मोड़ा, अमृत विचार। क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के चलते गेवाड़ घाटी जलमग्न हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग सं 109 में जगह-जगह मलबा आ जाने से यातायात भी प्रभावित हो चला है। लगतार बारिश से रामगंगा का जल स्तर भी बढ़ने लगा है। क्षेत्र के अन्य नदी-नाले भी ऊफान पर हैं। गांव-कस्बों के रास्तों …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के चलते गेवाड़ घाटी जलमग्न हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग सं 109 में जगह-जगह मलबा आ जाने से यातायात भी प्रभावित हो चला है। लगतार बारिश से रामगंगा का जल स्तर भी बढ़ने लगा है। क्षेत्र के अन्य नदी-नाले भी ऊफान पर हैं। गांव-कस्बों के रास्तों पर भी कीचड़ जमा होने एवं प्राकतिक स्रोतों का पानी जमा हो जाने से पैदल आवागमन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
एनएच पर महाकालेश्वर एवं बसभीड़ा बैंड के पास पेड़ गिरने एवं मलबा आ जाने से यातायात बाधित हो रहा है। मार्ग की गैंग द्वारा जसीबी मशीन से मार्ग दुरूस्त करने का कार्य जारी है। बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग एवं बरलगांव-गैराड़ निर्माणाधीन समानान्तर मोटर मार्ग पर मलबा आने का खतरा बना हुआ है। लगातार बारिश से जन जीवन प्रभावित हो चला है। बैरती क्षेत्र से होकर बहने वाला कुथलाड़ नाला भी लबालब हो चला है। इसके अलावा भैंसगाड़, भुमुक, चितैलीगाड़ एवं गड़स्यारी आदि इलाकों से बहने वाले नाले भी ऊफान पर हैं।
रानीखेत। रानीखेत में गुरुवार को हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। बारिश के कारण जहां जंगल हरे-भरे नजर आने लगे हैं वहीं लोगों को गर्मी से भी निजात मिली है। यहां हल्की ठंड का भी आभास होने लगा है। लगातार बारिश से जन जीवन प्रभावित हो चला है।
